कुमारस्वामी के आरोप पर येदियुरप्पा का पलटवार
बेंगलुरू।
भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई के प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के इस आरोप पर पलटवार किया कि भाजपा उनके एक विधायक को रिश्वत देने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेता ने उनसे ऐसा प्रयास करने वालों के नाम बताने को कहा। येदियुरप्पा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री इस प्रकार के आरोप लगाने से पहले नामों का खुलासा नहीं करते हैं तो इसे ऐसा देखा जाएगा जैसे वह अपनी ही पार्टी के विधायकों पर संदेह कर रहे हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री हताशा के कारण भाजपा के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं।