डम्फर व कार की भिड़ंत, चार घायल

फतेहपुर।


औंग थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाईवे पर शनिवार की शाम चार पहिया व डम्फर की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां एक महिला की हालत चिन्ताजनक बनी हुयी है।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश प्रान्त के जिला रीवां थाना खैरी निवासी चन्द्रगुप्त सक्सेना 35 वर्ष अपनी 33 वर्षीय पत्नी अंजली सक्सेना, अजंता सक्सेना 45 वर्ष पुत्री राम बिहारी, सुभाष सक्सेना व चन्द्रगुप्त की 10 वर्षीय पुत्री निवी सक्सेना के साथ अपनी निजी चार पहिया वाहन से कानपुर मंदिर दर्शन करने को आ रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही वाहन औंग थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाईवे पर पहुंचा तभी हाईवे किनारे खड़े डम्फर में पीछे से कार घुस गयी। जिसके फलस्वरूप कार में बैठे एक ही परिवार के बच्ची समेत चार लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां अजंता सक्सेना की हालत चिन्ताजनक बतायी जा रही है।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन