महिला को सर्प ने डसा
फतेहपुर।
ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम उरौली में देर शाम घर में काम कर रही लगभग 50 वर्षीय एक महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार उरौली गांव निवासी अजय पाल सिंह की पत्नी ममता देवी कल शाम लगभग साढ़े सात बजे घर में काम कर रही थी। तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। उधर जानकारी होने पर परिजन उसे आनन-फानन सरकारी एम्बुलेन्स द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।