व्यापारियों का सम्मान रहेगा सुरक्षित, समस्यायें होंगी निस्तारित : साध्वी

Image result for sadhvi niranjan jyoti


फतेहपुर।


ट्रेडर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज वेलफेयर एसो. द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन में केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि व्यापारियों का सम्मान सुरक्षित रखा जायेगा। समस्याओं को शासन प्रशासन तक ले जाकर निस्तारण कराया जायेगा। इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि व्यापारी समाज देश की रीढ़ है। इसके सम्मान व स्वाभिमान के हितों की रक्षा के लिए वह दृढ़ संकल्पित हैं, सबसे ज्यादा राजस्व अदा करने वाला व्यापारी समाज है जिससे देश व प्रदेश की सरकारें चलती हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए हमारा द्वार सदैव खुला रहेगा। अन्त में व्यापारी बन्धुओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी की एकता ने ही हमें इस मुकाम पर पहुंचाया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमन्त गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज सदैव आपके साथ है, सम्मेलन में आपकी उपस्थिति ने व्यापारी समाज को गौरवान्वित किया है। जिसका व्यापारी समाज ऋणी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी आश्वस्त है कि उसके मान सम्मान की लड़ाई में संगठन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। इससे वह पीछे नहीं हटेंगे। व्यापारी सम्मेलन में व्यापारी नेता संजय गुप्त के नेतृत्व में एक सैकड़ा व्यापारियों ने केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के समक्ष भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सभी ने पार्टी में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ ली। व्यापारी नेता ने कहा कि भाजपा की नीतिया सदैव व्यापारी हित में रही हैं। व्यापारियों का सम्मान व स्वाभिमान भाजपा में ही सुरक्षित है।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम हयारण ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्त ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आनन्द स्वरूप रस्तोगी, राम विशाल गुप्त, हरिओम रस्तोगी, महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी, बिपिन बिहारी शरन, भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, अजय पुरवार, कुलदीप भदौरिया, नरेन्द्र गुप्त, संजीव गुप्त, मनीष गुप्त, घनश्याम गुप्त, रामबाबू  रस्तोगी, गुड्डू राईन, शैलेन्द्र शरन सिम्पल, सन्तोष गुप्त, अमित शरन बाबी, रमेश विद्यार्थी, रामस्वरूप गुप्त, वेद प्रकाश गुप्त, राम प्रकाश गुप्त, आशीष अग्रहरि, मनोज सोनी आदि मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

अपनी दाढ़ी का रखें ख्याल, दिखेंगे बेहद हैंडसम