भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा
उन्नाव
जिलाधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त 2019 को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस निमित्त जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी व समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि अपर आयुक्त (प्रशासन) लखनऊ मण्डल के पत्र के माध्यम से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि 20 अगस्त 2019 को भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म दिवस के सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। समस्त सम्बन्धित अधिकारी कृत कार्यवाही समय से सुनिश्चित कर जिलाधिकारी कार्यालय को अवगत करायें।