जनपद में हिट इण्डिया के तहत कार्यक्रम का सीधा प्रसारण


जनपद के ग्रामीण स्तर तक कार्यक्रम करा लोगों को किया गया जागरूक
उन्नाव 


जिलाधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय व मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रेम रंजन सिंह ने हम फिट इंडिया फिट के तहत आज विकास भवन स्थित सभागार में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के फिट इंडिया रैली के दौरान संबोधन को सुना गया। जिलाधिकारी ने बताया कि खेल दिवस पर फिट इण्डिया अभियान आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस निमित्त आज उन्नाव के हर तहसील/ ब्लाॅकों पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराकर सभी को सुनवाया गया। ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें। 
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में ग्रामीण स्तर पर यह अभियान हर गांव और पंचायत स्तर पर भी चलाया गया। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने यह अभियान चार साल तक चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि पहले साल शारीरिक फिटनेस, दूसरे साल खाने की आदतें, तीसरे साल पर्यावरण हेतु जागरूक किया जाएगा, चैथे साल रोगों से दूर रहने के तरीके बताकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों की जीवन शैली अनुकूल हों, लोग रोग से दूर रहें। उन्होंने बताया कि सभी जनपदवासियों को जागरूक कर खेलकूद से जोड़ते हुए उन्हें स्वस्थ्य बनाना है। श्री पाण्डेय ने बताया कि देश में हर साल 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन हॉकी के खिलाड़ी श्री ध्यान चंद्र का जन्मदिन भी है। केंद्र सरकार फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए खेल मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय व पंचायत राज और ग्रामीण विकास प्रमुख विभागों को शामिल किया है, जो अपने-अपने स्तर से कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेंगे। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि इस अभियान में खेल, उद्योग, राजनीति और फिल्मी हस्तियां जोड़ा जाएगा जो आम आदमी को अपने दैनिक जीवन में फिट रहने के लिए प्रेरित करेंगी।
इस अवसर पर जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी/कर्मी आदि उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

अपनी दाढ़ी का रखें ख्याल, दिखेंगे बेहद हैंडसम