मुख्यमंत्री ने ई रिक्शा चालकों को दिलाई भाजपा की सदस्यता



लखनऊ।


भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा सरोजनीनगर विधानसभा के जी.डी. गोयनका स्कूल अंसल सिटी में आयोजित सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ई रिक्शा चालकों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।योगी ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ई रिक्शा चालकों को टोल फ्री नं0 8980808080 डायल कराकर सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई एवं विनोद कुमार, रसीद, विशाल तिवारी, गुड्डू चौरसिया तथा हरिराम यादव को अंग वस्त्र पहनाकर एवं उनके सदस्यता फार्म भी स्वयं भरे। 
ई रिक्शा चालकों को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी रूप से सबके बीच पहुंचकर सबको भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर उनको सदस्यता दिलाने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज हम ई रिक्शा चालकों को भारतीय जनता पार्टी परिवार की सदस्यता दिला रहे हैं। आज ई रिक्शा पर्यावरण की दृष्टिकोण से बहुत ही उपयोगी साधन है और भविष्य में यह बहुत उपयोगी साबित होगा। सरकार असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिये शीघ्र ही एक पेंशन योजना ला रही है, जिसके माध्यम से आप सबको काफी सुविधा होगी, वृद्धावस्था में या जब आप काम करने में असमर्थ होंगे तो यह पेंशन योजना एक सहारे के रूप में कार्य करेगी।
कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रदेश सदस्यता प्रमुख जे.पी.एस. राठौर, क्षेत्रीय विधायक/मंत्री उ.प्र. सरकार स्वाती सिंह, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने भी सम्बोधित किया। 


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

अपनी दाढ़ी का रखें ख्याल, दिखेंगे बेहद हैंडसम