रायबरेली के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का पीजीआई में हुआ निधन

लखनऊ।


उत्तर प्रदेश के रायबरेली से पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का मंगलवार तड़के करीब 5 से 6 बजे के बीच राजधानी लखनऊ स्थित पीजीआई में निधन हो गया। रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया था। अखिलेश सिंह के निधन से जिले में शोक की लहर है। उनकी एक पुत्री आदिति सिंह रायबरेली सदर से उनके स्थान पर विधायक हैं।
बताया जा रहा है कि अखिलेश सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज सिंगापुर में भी चल रहा था। वह लखनऊ के पीजीआई में रूटीन चेकअप के लिए आए थे। यहां उनकी तबीयत बिगड़ती गई और मंगलवार को उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लालूको में जनता-दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
बता दें कि पूर्व विधायक अखिलेश सिंह ने 90 के दशक में अपने राजनीतिक पारी शुरू की और विधायक बने। कांग्रेस पार्टी से विवाद के चलते पार्टी छोड़ी फिर निर्दलीय विधायक बने। 2011 में पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने और 2012 में विधायक बने। अखिलेश ने 2017 के विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर अपनी बेटी अदिति सिंह को चुनाव लड़ाया था। 


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन