संसदीय मामलों की विशेषज्ञ थीं सुषमा स्वराज : दारा सिंह
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि सुषमा स्वराज एक लोकप्रिय जन प्रतिनिधि, प्रखर वक्ता तथा संसदीय मामलों की विशेषज्ञ थीं। श्रीमती स्वराज ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में देश व समाज की सेवा करके एक आदर्श प्रस्तुत किया। वास्तव में वह भारतीय नारी की प्रतिमूर्ति थीं। श्री चौहान ने कहा कि विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अन्य मंचों पर भारत का मजबूती से पक्ष रखकर एक सफल एवं कुशल विदेश मंत्री के रूप में ख्याति अर्जित की।
चौहान ने कहा कि उनके निधन से राजनैतिक एवं समाजिक जीवन की अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की है।