सुषमा स्वराज ने देश व समाज की सेवा कर प्रस्तुत किया आदर्श : डा0 महेन्द्र सिंह

लखनऊ।


उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ग्राम्य विकास एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि सुषमा स्वराज एक लोकप्रिय जन प्रतिनिधि, प्रखर वक्ता तथा संसदीय मामलों की विशेषज्ञ थीं। उन्होंने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में देश व समाज की सेवा करके एक आदर्श प्रस्तुत किया। वास्तव में वह भारतीय नारी की प्रतिमूर्ति थीं। विदेश मंत्री रहते हुए उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अन्य मंचों पर भारत का मजबूती से पक्ष रखकर एक सफल एवं कुशल विदेश मंत्री के रूप में ख्याति अर्जित की।
डा0 सिंह ने कहा कि उनके निधन से राजनैतिक एवं समाजिक जीवन की अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाइ संभव नहीं है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की है। 



Popular posts from this blog

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन