हमीरपुर उपचुनाव में भाजपा की विजय सुशासन और कार्यकर्ता के परिश्रम की विजय: स्वतंत्र देव

लखनऊ।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की विजय को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी सुशासन और कार्यकर्ता के परिश्रम की विजय बताया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की विजय पर जनता के प्रति आभार व्यक्त किया व पार्टी प्रत्याशी श्री युवराज सिंह को उनकी जीत पर बधाई दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की विजय से सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की मोदी सरकार व योगी सरकार की नीतियों की विजय हुई है। भाजपा के देवतुल्य परिश्रमी कार्यकर्ताओं को विजय की बधाई। अगले महीने 11 विधानसभाओं में होने वाले उपचुनाव मे भी भारतीय जनता पार्टी की विजय का अनवरत क्रम जारी रहेगा।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन