सड़क हादसे में दो घायल
फतेहपुर।
जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुए सड़क हादसों के साथ किशोरी समेत दो लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार औंग थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी प्रेमनारायण की सोलह वर्षीय पुत्री रिंकी देवी आज सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह रोड पर पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। इसी क्रम में कानपुर नगर के थाना रूरा गांव असेनी मंडोला निवासी नीरज कुमार की 23 वर्षीय पत्नी रूपा देवी जो अपनी रिश्तेदारी में जनपद आयी थी। बताते हैं कि कल शाम वह बाजार जा रही थी। तभी बाइक की टक्कर लग जाने से घायल हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेन्स ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।