अन्यथा ई-पोश मशीनें प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर जमा करा दी जायेंगी : अशोक

लखनऊ।


ऑल इण्डिया फेयर प्राइज़ शॉप डीलर्स उत्तर प्रदेश (इकाई) का धरना प्रदर्श बुद्धवार को राजधानी के ईको पार्क में हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि विशम्भर बसु राष्ट्रीय महासचिव थे।
धरना में प्रदेश महासचिव अशोक सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संचालित ई-पोश मशीन को तत्काल दुरुस्त कराया जाय। अन्यथा की स्थिति में पूरे प्रदेश की ई-पोश मशीनों को प्रत्येक जनपद के मुख्यालय पर जमा करा दी जायेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार अन्य राज्यों की तर्ज पर लाभांश 300 रुपये प्रति कुन्तल किया जाय तथा पूर्व का भाड़ा (15 वर्षों) तत्काल भुगतान कराया जाय। प्रदेश उपाध्यक्ष विशम्भर मौर्य ने कहा कि जम्मू कश्मीर, तमिलनाडू, केरल के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार को भी राशन डीलरों को मानदेय देना चाहिए।
प्रदेश कोषाध्यक्ष मुन्नीलाल गुप्ता ने कहा कि हमारे समस्त राशन डीलरों को कर्मचारी घोषित किया जाय। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिले से जिला अध्यक्षों की अगुवाई में राशन डीलरों ने अपनी ईको गार्डेन, लखनऊ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि जिस प्रकार प्रत्येक राज्यों में उत्तर प्रदेश से अधिक कमीशन और मानदेय दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार को उत्तर प्रदेश की सरकार से राशन डीलरों की कमीशन को अन्य प्रदेशों की तरह लागू करना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में परिणाम ठीक नहीं होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर सरकार हमारी समस्या व मांगो को नहीं मानती है तो उत्तर प्रदेश के राशन डीलरों की हक की लड़ाई के लिए यह धरना अनवरत चलता रहेगा तथा खाद्यान्न का उठान वितरण बन्द करने को बाध्य होंगे।
धरने में मुख्य रूप से शिवशंकर सिंह, रीना चौधरी, सरिता अवस्थी, सन्तोष सिंह, चन्द्रभान सिंह, सुभाष पटेल, राजेन्द्र सिंह, सन्तोष पाण्डेय, रामरतन सिंह, संदीप मिश्रा, विकास शर्मा, रामकुमार सिंह, अली मोहम्मद खान, विश्वजीत मणि, राजेन्द्र भगत, जयदेव यादव मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन