बड़ी संख्या में बसपा नेता भाजपा में शामिल

लखनऊ।


भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर बुद्धवार को बहुजन समाज पार्टी के कई पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वालों में रामपुर मनिहारन के पूर्व विधायक व बसपा के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर रविन्द्र कुमार मोल्हू, सहारनपुर में बसपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल गौतम, गंगोह विधानसभा के बसपा अध्यक्ष धर्मेन्द्र गौतम सहित कई अन्य बसपा पदाधिकारी व उनके समर्थक भाजपा में शामिल हुए।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कहा मोदी-योगी सरकार द्वारा लोककल्याण के लिए किये जा रहे कार्यो और योजनाओं के माध्यम से आमजन को मिल रही सुविधाआें से आम जनमानस का विश्वास भाजपा और उसके नेतृत्व के प्रति और अधिक बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया है। नरेन्द्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 व 35ए की समाप्ति, तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करने सहित कई अन्य साहसिक निर्णय केन्द्र सरकार ने लिये है। मोदी-योगी सरकारों द्वारा किये जा रहे कार्यो से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में विभिन्न दलो से जुड़े नेता व कार्यकर्ता भी भाजपा से जुड़ रहे है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज सदस्यता ग्रहण करने वालों का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत करते हुए मोदी-योगी सरकार के द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी नीतियां का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए अपनी भूमिका का निर्वाहन करें।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में ब्लाक प्रमुख धनश्याम, सदस्य जिला पंचायत सहारनपुर कॅवर पाल सैनी, चौधरी शेर सिंह लम्बरदार, अजय कुमार, चौधरी मनोज पुण्डीर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन, सहारनपुर संजय राठी, बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर आशीर्वाद आर्य, बसपा ब्राह्मण भाईचारा कमेटी के पूर्व जिला कोआर्डिनेटर उदयवीर शर्मा, पूर्व मण्डल कोआर्डिनेटर भाईचारा समिति कर्मवीर सिंह सैनी, पूर्व चेयरमैन कोआपरेटिव सोसाईटी ठाकुर यशपाल सिंह, जिला प्रभारी बसपा राजवीर प्रधान, नीरज त्यागी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बसपा गुर्जर भाईचारा कमेटी शक्ति प्रधान सहित बड़ी संख्या में कई अन्य नेता व समर्थक सम्मलित थे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला भी उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन