छात्र का शव पांचवें दिन गंगा नदी में मिला

बिंदकी (फतेहपुर)।

मूर्ति विसर्जन करने के बाद छात्र गांव के अन्य लोगों के साथ गंगा में स्नान करने लगा था। तभी गहरे गड्ढे में चला गया और डूब गया था। इसके बाद लगातार खोजबीन जारी थी आखिर रविवार की सुबह पांचवे दिन छात्र का शव गंगा नदी के गुनीर घाट में मिला। शव के मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे।
बताते चलें कि 9 अक्टूबर को कोतवाली बिंदकी क्षेत्र की जनता गांव निवासी सतीश कुमार उर्फ रिशु गांव से मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन यात्रा में गया था। मूर्ति विसर्जन के बाद वह गांव के अन्य लोगों के साथ थाना कल्याणपुर क्षेत्र के गुनीर घाट में गंगा स्नान करने लगा था तभी वह गहरे गड्ढे में समा गया था। जिसके बाद लगातार युवक की खोज जारी थी लेकिन नहीं मिल पा रहा था। आखिर रविवार की सुबह गोताखोरों ने उसे उसी स्थान में गहराई में चले गए।युवक का शव देखते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे। शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर जनता गांव में भी शोक की लहर छा गई सभी लोग घटना को लेकर दुख जता रहे थे।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन