गांधी जी को न मानने वालों के साथ सपा सत्र में कैसे हो सकती है शामिल : अखिलेश



लखनऊ।

समजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर हजरतगंज स्थित खादी आश्रम पहुंचे, और वहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने खादी आश्रम में चरखा भी चलाया।
इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि गांधी जी सभी के प्रेरक थे, उनकी याद में आज हम गांधी आश्रम में आए हैं। उनकी प्रेरणा से ही आज देश आगे बढ़ रहा है। देश में विकास और प्रगति हो, यह गांधीजी के विचार थे। उन्हीं के विचारों को लेकर आज का समाज और पूरा देश आगे बढ़ रहा है।
अखिलेश ने कहा कि जो लोग गांधीजी को नहीं मानते हैं, उनके साथ सत्र में उनकी पार्टी कैसे शामिल हो सकती है। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में 48 घंटे का विधानसभा बताया गया था। लेकिन भाजपा गांधी जी के विचारों को मानती ही नहीं है। इसीलिए उन्होंने सत्र को 36 घंटे का कर दिया। इसके बाद हमारी पार्टी ने इस सत्र में शामिल न होने का फैसला किया। जो लोग गांधीजी को नहीं मानते हैं, उनके साथ सत्र में पार्टी कैसे शामिल हो सकती है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसकी विचारधारा से जुड़े हुए लोग कभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर नहीं चले। कभी सत्य का रास्ता नहीं अपनाया। ऐसा दल जिसके लोग हिंसा पर भरोसा करते हैं, वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है।




Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन