गन्ना भरी ट्रॉली से टकराई बस, दर्जनों लोग घायल

मितौली खीरी।

लखीमपुर से एक कार्यक्रम में शिरकत कर वापस लौट रहे बस गन्ना भरी ट्रॉली से टकराई। दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल हो गये। घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र मितौली लाया गया, जहां छह गंभीर रूप से घायलो को चिकित्सको द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सुन्दरवल लखीमपुर में साकार विश्व हरि के कार्यक्रम में शिरकत कर वापस पिहानी जनपद हरदोई भक्तगण बस से वापस लौट रहे थे तभी थाना क्षेत्र मैगलगंज लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर अमरोलिया गांव के पास बस गन्ने से भरी ट्रॉली से जा टकराई जिसमे सवार 25 श्रद्धालु सीताराम बद्दपुर पिहानी, सरला देवी ललुआ पुर पिहानी, रामश्री अलावलपर पिहानी, मोतीलाल  इब्राहिमपुर पिहानी, सुनील सिंह बद्दपुर, रामरती बद्दपुर पिहानी, यशोदा बददापुर पिहानी, रामदेवी बददापुर पिहानी, गुड्डी देवी बददापुर पिहानी, सावित्री देवी बददापुर पिहानी, राजेश सिंह बददापुर पिहानी, रामदेवी अन्दा इब्राहिमपुर, जगरानी अलावलपर पिहानी, भीमसेन खिजर नगर, जयदेवी रसूलपुर पिहानी, नीरू सिंह बददापुर, बाबूराम मगरापुर पिहानी, भूपेंद्र वीक्रम सिंह बददापुर पिहानी, मंजूदेवी लालवापुर पिहानी, सुशील अलौलापुर पिहानी, करन अन्दा इब्राहिमपुर पिहानी, मुनीम लालवापुर पिहानी, ओम प्रकाश खिदी नगर पिहानी, सुमन देवी खिजिनगर पिहानी घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहूँची पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी से इलाज हेतु सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र मितौली भिजवाया। शेष घायलों को एम्बुलेंस से इलाज हेतु लाया गया जहां 6 की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सको ने इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन