किशोरी को दबंगों ने पीटा

फतेहपुर।

असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सुसवन में अज सुबह नाली के पानी को लेकर एक लगभग 15 वर्षीय किशोरी को पिता-पुत्र समेत चार लोगों ने लाठी-डण्डों से बुरी तरह पीट दिया। जिसे अचेतावस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां समाचार लिखे जाने तक किशोरी को होश नहीं आया।
जानकारी के अनुसार सुसवन गांव निवासी सहदेव की पुत्री रचना देवी को आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे गांव के ही राम पाल व उसके पुत्र राम किशोर एवं राम किशोर की पत्नी तथा छेद्दन की पत्नी ने लाठी-डण्डों से पीट दिया। जिससे वह अचेत हो गयी। उधर परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां समाचार लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया है। इलाज के दौरान पिता सहदेव ने बताया कि उसके घर के सामने नाली है। जिसका पानी रामपाल के घर से होकर जाता है। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी और उसकी पुत्री को बुरी तरह मारापीटा। हालाकि सहदेव ने अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन