राजनीति में राष्ट्र धर्म का होता है विशेष महत्व : स्वतंत्र देव

कन्नौज।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को कन्नौज संसदीय क्षेत्र के रसूलाबाद में ऐतिहासिक गांधी संकल्प यात्रा के समापन पर जनसभा को सम्बोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगठन के आदर्श पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास करने का जो दृढ़ संकल्प हमारे आदर्शों के द्वारा प्रचारित किया गया। आज पूरे देश में मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा उसको पूरा करने का कार्य संगठन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां परिवारवाद होता है वहां जातिवाद होता है। जहां जातिवाद होता है, वहां क्षेत्रवाद होता है। जहां क्षेत्रवाद होता है, वहां व्यक्तिवाद होता है। जहां व्यक्तिवाद होता है, वहां भ्रष्टाचार होता है। और जहां भ्रष्टाचार होता है, वहां का दल और व्यक्ति का पतन निश्चित होता है। राजनीति में राष्ट्र धर्म का विशेष महत्व होता है। राष्ट्र धर्म कहता है कि राष्ट्र की रक्षा, संप्रभुता, एकता, और सर्वांगीण विकास के लिए यह आवश्यक है कि राजा को अपने परिवार का मोह न कर सम्पूर्ण प्रजा की समान रूप से चिंता करने चाहिए। इस विचार को हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय मोदी ने अपने राष्ट्र धर्म के रूप में साकार किया है। उन्होंने अपने परिवार को न कभी सरकारी सुविधाओं, न आयुष्मान कार्ड, न उज्ज्वला योजना, तथा अन्य तमाम सरकारी लाभ के लिए कभी कोई सिफारिश आज तक नही की है।
इस कार्यक्रम में कन्नौज सांसद माननीय सुब्रत पाठक, छिबरामऊ विधानसभा विधायक माननीय अर्चना पाण्डेय जी, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, रसूलाबाद विधायक निर्मला शंखवार, विधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, जिलाध्यक्ष कन्नौज आनंद कुमार सिंह, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, गांधी संकल्प यात्रा लोकसभा संयोजक वीर सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन