विश्व पशु दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी

लखीमपुर खीरी।


शुक्रवार को विश्व पशु दिवस विकास भवन सभागार में मनाया गया। इसमें पशुपालन विभाग व ब्रुक्स इण्डिया के सहयोग से परिचर्चा एवं गोष्ठी आयोजित हुई। इस मौके पर समाज में पशुओं के योगदान, पर्यावरण, परिस्थिति तंत्र (इको सिस्टम) हेतु पशुओं के महत्व को रेखांकित किया। गोष्ठी का संचालन उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबी कश्यप ने किया। ब्रुक्स इंण्डिया के डॉ0 वीसउल्लाह ने घोड़ों के महत्व, घोड़ों की बीमारियें तथा ब्रुक्स इण्डिया के द्वारा घोड़े तथा अश्व स्वामियों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 टीके तिवारी ने पशु कल्याण पर विशेष प्रकाश डालते हुए, पशुकूरता निवारण अधिनियमों की जानकारी दी, आम जनमानस से पशुकूरता न करने तथा जनमानस में जनजागृति तथा जागरूकता अभियान चलाने एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर बैठक में उप्र गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम नन्दन सिंह व भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड भारत सरकार की सचिव डॉ0 नीलम वाला का संदेश पढ़कर सुनाया गया। पर्यावरण तथा पशु कल्याण  के हित में पालीथीन के प्रयोग न करने की शपथ ली गई।
इस अवसर पर जनपद के तमाम पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, फार्मेसिस्ट, बुक्स इण्डिया के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन