पुलिस लाइन में दीक्षान्त परेड समारोह संपन्न


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र किरीट राठौर द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के पासिंग आउट परेड के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षान्त परेड समारोह में परेड की सलामी ली गयी व उनको संबोधित कर उनके उज्ज्वजल भविष्य की कामना की गयी।

मऊ महोत्सव में आयेंगे बाबू सिंह कुशवाहा
सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी की बैठक रामलीला मैदान राबर्टसगंज में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वाराणसी एवं मीरजापुर मण्डल प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा का जनपद सोनभद्र में 12 फारवरी को आगमन होना सुनिश्चित है। श्री कुशवाहा जिले के ग्राम मउ कला के विशा मउ महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। तत्पश्चात पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा के आगमन को देखते हुए कार्यकर्ता तैयारी में लग जाये।
जिलाध्यक्ष भागीरथी सिंह मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र व प्रदेश की सरकार भारतीय संविधान को बदलने की मुहिम चला रही है जिससे लोकतंत्र को खतरा है। जिसके मद्देनजर पार्टी के संस्थापक के आह्वान पर उप्र के तीन मण्डलों को मिलाकर कुल छह जिलो में संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ संकल्प महारैली आयोजित की जा रही है। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भागीरथी सिंह मौर्य ने व संचालन रविरंजन शाक्य ने किया। बैठक में आदित्य मौर्य, सूर्य प्रकाश पासवान, डा0 ओपी सिंह मौर्य, किरन सिंह, मंगला मौर्य, हजारी लाल, अनिरूद्ध सिंह, प्रदीप चौहान, लक्ष्मन सिंह, अनिल कुमार श्रीनाथ धांगर, रामवृक्ष भारती, निरंजन कुमार, अयोद्धा सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

किसान मेले का आयोजन 31 को
सोनभद्र। जिला उद्यान अधिकारी सुनिल शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी को एक दिवसीय वार्षिक किसान मेले का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि औषधीय एवं सुगंध पौंधो का बाजार उद्योग की दृष्टि से उन्नत पौध सामग्री व प्रकाशनों का विक्रय उन्नत के सीमैप उत्पादों का प्रदर्शन, संजीव प्रदर्शन, अगर व गुलाब बनाने का प्रशिक्षण आदि की मेले में प्रदर्शनी लगायी जायेगी।

उड़ रही धूल से आजिज आकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
डाला/सोनभद्र। तेलगुड़वा कोटा मार्ग पर उड़ रही धूल से आक्रोषित ग्रामीणों ने सलईबनवा में मार्ग पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। लगभग आधे घंटे तक जाम की स्थित बनी रही। मार्ग जाम होने से दोनो तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। जिससे राहगीरों को दिक्कतें उठानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम हटवाया और आवागमन सुचारू रूप से चालू हो गया।
सोन-6
प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर कांग्रेसजनों में हर्ष
सोनभद्र। प्रियंका गांधी के सक्रीय राजनीति में आने की खबर मिलते ही युवा कांग्रेस के लोक सभा अध्यक्ष आशुतोष कुमार दूबे ने स्वर्ण जयंती चौहराहे पर मिठा खिलाकर एक दूसरे को बधाई देते हुए आशुतोष दूबे ने कहा कि सही समय पर सही फैसला हमारे आला कमान द्वारा लिया गया है। प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी बनाये जाने पर संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। प्रियंका गांधी को संगठन की जिम्मेदारी मिलने की भनक लगते ही शाहगंज, घोरावल, रामगढ़, ओबरा, दुद्धी, रेणुकूट, अनपरा अन्य जगहों पर खुशी देखी जा रही है।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन