हाथ और पैर ठन्डे रहने की वजह 



हमेशा हाथ-पैर ठंडे रहने की वजह कमजोर ब्लड सर्कुलेशन भी हो सकता है। यदि इस मौसम में या साल भर आपके हाथ-पैर ठंडे  रहते हैं, तो इसके पीछे डायबिटीज, ल्यूपस, थाइराइड, रेनॉडस रोग, तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार, एनीमिया जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं…





सर्दियों के मौसम में हाथ-पैर ठंडे रहना आम बात है, लेकिन हर वक्त आपके साथ ऐसा होता है तो आपको डाक्टर से मिलने की जरूरत है। क्योंकि हर वक्त हाथ-पैर ठंडा रहना अच्छी बात नहीं है। कई डाक्टरों ने इस बात को माना है कि हर वक्त हाथ-पैर ठंडे रहने की वजह बॉडी में खास चीजों की कमी हो सकती है। कई लोग ऐसे है जिनके हाथ- पैर ठंडे ही रहते हैं, क्या हाथों और पैरों के हमेशा ठंडे रहने का कारण सिर्फ  ठंडा मौसम ही होता है। हमेशा हाथ-पैर ठंडे रहने के और भी कारण हो सकते हैं। आपके शरीर व आसपास का तापमान स्वाभाविक प्रतिक्रिया के रूप में हाथ और पैरों को ठंडा कर सकता है। किंतु कई बार यह किसी चिकित्सीय परिस्थिति के कारण भी हो सकता है। हमेशा हाथ-पैर ठंडे रहने की वजह कमजोर ब्लड सर्कुलेशन भी हो सकता है। यदि इस मौसम में या साल भर आपके हाथ-पैर ठंडे  रहते हैं, तो इसके पीछे डायबिटीज, ल्यूपस, थाइराइड, रेनॉडस रोग, तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार, एनीमिया जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। बता दें कि फ्रॉस्टबाइट के कारण भी हमेशा हाथ और पैर ठंडे रहते हैं। हर वक्त आपके हाथ-पैर ठंडे रहने का यह भी कारण हो सकता है कि आप भरपूर मात्रा में खाना नहीं खा रहे हैं। ठंड के मौसम में रक्त संचार सही नहीं रहता है। ठंड में कई तरह के मसाले, जड़ी-बूटियां व मौसमी फल सब्जियों को रेगुलर डाइट में शामिल करने से ठंड से राहत मिलती है। इसलिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। सर्दी के मौसम में लहसुन की कली को कच्चा चबाना फायदेमंद होता है। आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। पाचन में लाभकारी होने के साथ-साथ यह शरीर को सभी तरह के पोषण को ग्रहण करने में सक्षम बनाता है। शरीर में यदि आयरन की कमी हो जाए तब भी हाथ और पैर अकसर ठंडे रहने लग जाते है। रेनॉडस में अंगुलियों की धमनियों और पैर की अंगुलियों में ब्लड की आपूर्ति सीमित हो जाती है, इस कारण भी हाथ और पैर ठंडे रहने लगते हैं। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी यह स्थिति हो जाती है। पैरों की एक्सरसाइज करने से भी आपको बहुत फायदा मिलता है। इस समस्या से बचने के लिए अदरक और ग्रीन टी का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।



Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन