निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदानः

उन्नाव


जिलाधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती रेनू यादव ने बताया कि निदेशालय, महिला कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान, दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता, दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता तथा विधवाओं से विवाह करने पर दंपत्ति पुरस्कार हेतु धनराशि जनपद उन्नाव का आवंटित हुई है। निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों की शादी अनुदान हेतु प्रति लाभार्थी 10 हजार रूपए,दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता हेतु प्रति लाभार्थी 15 सौ रुपए, दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता हेतु प्रति लाभार्थी 02 हजार 05 सौ रूपए तथा विधवाओं से विवाह करने पर दंपत्ति पुरस्कार हेतु प्रति लाभार्थी 11 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जानी है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि इन योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थी आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु इच्छुक हों वह अपना आवेदन पत्र जिला प्रोबेशन अधिकारी, उन्नाव कलेक्ट्रेट भवन कमरा नंबर 33 में जमा कर सकते हैं।



Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन