तांबे के बरतन में पानी पीने के फायदे


घर में बड़े बुजुर्ग लोगों को तांबे के बरतन में पानी रखते हुए देखा है। क्या इससे कुछ फायदा होता है। आजकल के जमाने में इन्हें पुराने जमाने की चीजें मानकर बदल दिया जाता है और फैशन और सुविधा के हिसाब से प्लास्टिक की बोतल या केन में पानी भरकर रखा जाता है, लेकिन अब वैज्ञानिक शोध यह बताते हैं कि तांबे के बरतन में पानी भर कर रखना असल में बहुत लाभदायक है। तांबे के बरतन में रखा पानी बासी नहीं होता और बहुत समय तक काम में लाया जा सकता है। आधुनिक फिल्टर से साफ किया हुआ पानी भी जब प्लास्टिक की बोतल में भरकर रखा जाता है तो उसमें प्लास्टिक घुल सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदेह होता है।


तांबे के बरतन में 4-5 घंटे पानी भर कर रखने से तांबे का असर पानी में आ जाता है। कॉपर शरीर के लिए जरूरी खनिज होता है। तांबे के बरतन में रखा पानी पीने से शरीर में कॉपर की पूर्ति हो सकती है। यह पीना शारीरिक रूप से लाभदायक होता है। शरीर खुद कॉपर नहीं बना सकता है, इसे खाने पीने की चीजों से प्राप्त करना पड़ता है। तांबा में पानी को प्राकृतिक रूप से शुद्ध करने का गुण होता है। इसमें एंटी माइक्रोबाइल , एंटी कार्सिनोजेनिक और एंटी इन्फ्लेमेशन गुण पाए जाते हैं।


तांबे में पेट को नर्म रखने का गुण होता है, अतः आमाशय के इन्फेक्शन, अल्सर और पाचन में दिक्कत होने पर इससे आराम मिलता है। यह लिवर और किडनी को ताकत देकर विषैले तत्त्वों को बाहर निकालने में सहायक होता है। इसके अलावा यह पोषक तत्त्वों के अवशोषण में भी मददगार होता है।


चोट आदि जल्दी ठीक होना


कॉपर में पाए जाने वाले गुण के कारण यह घाव जल्दी भरने में मदद करता है। साथ ही यह प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और नए सैल बनाने में सहायक होता है। पेट में अल्सर हो तो भी इससे आराम आता है।


उम्र का असर


तांबे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाव करता है। इससे चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं आती और उम्र के कारण होने वाले बदलाव को यह धीमा कर देता है।


ब्लड प्रेशर और हृदय रोग


कॉपर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के गुण पाए जाते हैं यह हृदय की धड़कन सुचारू रखने तथा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। इससे हृदय रोग होने की संभावना से बचाव होता है।


कैंसर का खतरा कम


तांबे में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण कारण यह फ्री रेडिकल के नुकसान से बचा कर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाता है। फ्री रेडिकल के कारण कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा होता है।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन