योग से सुंदरता


सुंदर दिखने के लिए जरूरी नहीं कि आप सुंदर ही पैदा हुए हों। आप अपने प्रयत्नों से सौंदर्य प्राप्त कर सकते हैं। अच्छा स्वास्थ्य तथा सौंदर्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यदि आप आंतरिक रूप से सुंदर नहीं हैं, तब तक आपका सौंदर्य चेहरे पर नहीं झलक सकता। सुंदर त्वचा, चमकीले बाल तथा छरहरे बदन के लिए अच्छी सेहत का होना परम आवश्यक है। वास्तव में समग्र स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत जरूरी है, जिसमें योग को इस कार्यक्रम का अभिन्न अंग माना गया। आज की आधुनिक जीवनशैली में स्वास्थ्य तथा सौंदर्य के संदर्भ में योग काफी सार्थक है। योग से मन तथा शरीर दोनों को लाभ मिलता है। इससे न केवल सभी मांसपेशियों को फायदा होता है बल्कि इससे प्राण शक्ति बढ़ती है तथा आंतरिक अंगों की रंगत में निखार आता है। इससे नाड़ी तंत्र को स्थिर रखने में मदद मिलती है। इससे तनाव को कम करने तथा मानसिक संतुलन में भी लाभ मिलता है। योग सौंदर्य के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि आंतरिक सौंदर्य से ही सही शारीरिक सौंदर्य की प्राप्ति की जा सकती है।


कॉस्मेटोलॉजी क्या है


कॉस्मेटोलॉजी सुंदरता से संबंधित एक विज्ञान है। इसमें बालों की स्टाइल, मेकअप और त्वचा की देखभाल सहित विभिन्न पहलुओं पर गौर किया जाता है। कुल मिलाकर यह सुंदरता के जरिये व्यक्तित्व में निखार लाने की एक विधा है।


पाठ्यक्रम


कॉस्मेटोलॉजी पाठ्यक्त्रम के लिए 1600 घंटे की प्रैक्टिस की आवश्यकता है। अध्ययन के इस कोर्स में बालों के बुनियादी पहलुओं, नाखूनों और त्वचा संबंधी सिखाया जाता है। 1600 घंटे का यह कोर्स लगभग 10 महीनों में पूरा किया जाता है। प्रत्येक छात्र प्रतिदिन कम से कम चार घंटे इस कोर्स को करता है।


कॉस्मेटोलॉजिस्ट के लिए शर्तें


* एक व्यक्ति जो कॉस्मेटोलॉजिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू करना चाहता है, उसके पास इसका लाइसेंस होना अनिवार्य है।


* लाइसेंस प्राप्त करने के लिए सफलतापूर्वक डिप्लोमा के साथ 10 ग्रेड पूरे करने होते हैं। इसके अलावा वह 1600 घंटे कॉस्मेटोलॉजी के पाठ्यक्रम का अध्ययन करना आवश्यक है। या किसी सैलून में 3000 घंटे तक काम का तजुर्बा हो।


असीमित आय


कॉस्मेटोलॉजी में आय की कोई सीमा नहीं है। शुरुआत में ट्रेनी के तौर पर 10 से 15 हजार रुपए तक प्रति माह कमाए जा सकते हैं। आपकी आमदनी आपके स्थापित और मशहूर होने पर भी निर्भर करती है। आपका ब्यूटी क्लीनिक या सैलून कहां स्थापित है, यह भी आपकी आमदनी को प्रभावित करता है। ज्यादातर उच्च वर्ग के लोग ही कॉस्मेटोलॉजी की सेवाएं लेते हैं, जिनके लिए ज्यादा पैसे खर्च करना मायने नहीं रखता। इसके अलावा शादी या दूसरे समारोहों के दौरान भी इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी आय हो जाती है।


कॉस्मेटोलॉजी में है समाधान


सौंदर्य, सुंदरता या खूबसूरती, जो मन चाहे वो कहो, लेकिन इनसे एक ही चीज का एहसास होता है। वह है जो दिखने में अच्छी लगे और जिसे देख कर आंख और मन दोनों को सुकून मिले। सुंदर हर कोई दिखना चाहता है और सुंदर चीज हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इसके लिए लोग दिल खोलकर पैसा भी खर्च करते हैं। यानी हर कीमत पर लोग सज- संवर कर रहना चाहते हैं। लेकिन सामान्य रहने के दौरान भी खूबसूरती को बनाए रखना बहुत ही मुश्किल काम है जिसके लिए कई सारे टिप्स अपनाने पड़ते हैं। सौंदर्य में त्वचा की चमक, चेहरे का निखार और बालों की खूबसूरती, सभी कुछ आ जाते हैं। त्वचा को निखारने के लिए काफी मेहनत की जरूरत होती है। आजकल धूल-प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बालों पर पड़ रहा है, जिससे बालों की समस्या लोगों में आम होती जा रही है। बालों की इस समस्या के सारे समाधान कॉस्मेटोलॉजी में आपको मिल जाएंगे। अगर आपकी त्वचा नमी खो रही है, बाल बेजान हो रहे हैं और चेहरे की चमक कम हो रही है तो भी कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। कॉस्मेटोलॉजी में आपको इन तीनों चीजों को सुंदर और स्वस्थ बनाने से संबंधित सभी जरूरी जानकारी मिलेगी, जो आपको सुंदर और आकर्षक दिखने में मदद करेगी।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन