आगे का संघर्ष आजादी की लड़ाई से कम नहीं है : प्रियंका गांधी


अहमदाबाद।


कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जो कुछ हो रहा है उससे वह दुखी है। उन्होंने कहा कि इस देश को नौजवानों ने बनाया है और आगे की लड़ाई आजादी की लड़ाई से कम नहीं है। प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि करोड़ों नौकरियों के वादे का क्या हुआ।


 


कांग्रेस महासचिव के रूप में प्रभार संभालने के बाद प्रियंका गुजरात में अपनी पहली राजनीतिक रैली को संबोधित कर रही थी। गांधीनगर जिले के अदालाज गांव के निकट आयोजित रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थी।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन