लेखपाल ने सीमांकन कर आवंटित कर दिया वन भूमि
तीन लोगो के ऊपर नामजद मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में पड़ी तहरीर
सोनभद्र।
जिले में वन भूमि एवं राजस्व के भूमि पर लगातार कब्जा किया जा रहा है। किसी को लेकर मोहन यादव वन रक्षक चुर्क वीट चुर्क रेंन्ज जनपद-सोनभद्र ने राबटर््सगंज कोतवाली में वन विभाग चुर्क रेंज के अन्तर्गत रौप क्रमाक नम्बर 1 के ग्राम-लोढ़ी के आराजी संख्या 951 क में रिकार्ड के मुताबिक 7.517हे0 भूमि उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकारण को 30 वर्षो हेतु लीज पर स्थानान्तरित किया गया है।
वर्तमान में निवासी दिल्ली हैं की तरफ से भूमि पर अशोक कुमार, एजाज खॉ, वीरेन्द्र जायसवाल आदि लोगों द्वारा कब्जा हेतु नीवं भराई का कार्य अवैध रूप से किया जा रहा है। इन लोगो के ऊपर अवैध कार्य को रोकवाकर प्राथमिकी दर्ज करने का तहरीर राबटर््सगंज थानाध्यक्ष को सौपा गया है।