लोकप्रिय विज्ञान पुस्तकें विज्ञान संचार के महत्वपूर्ण उद्देश्य को पूरा करती हैं- सचिव, डीएसटी


(आईएनएसए) में आयोजित एक समारोह में विज्ञान प्रसार द्वारा प्रकाशित चार लोकप्रिय विज्ञान पुस्तकों का विमोचन किया।
इन लोकप्रिय विज्ञान पुस्तकों 'वॉइअज टू अंटार्कटिका', 'स्टोरी ऑफ कान्शस्नस', 'ऐन ऑटोबायोग्राफी ऑफ मून' तथा 'शम्भू नाथ डे- द डिस्कवरी ऑफ कॉलरा टॉक्सिन' शामिल हैं।
प्रो. आशुतोष शर्मा ने कहा कि लोकप्रिय विज्ञान पुस्तकें विज्ञान संचार के महत्वपूर्ण उद्देश्य को पूरा करती हैं। उन्होंने कहा कि कॉलरा टॉक्सिन की खोज में शंभू नाथ डे की ओर से किए गए प्रयासों को उनके अपने देश में ही नहीं जाना जाता है। शंभू नाथ डे के बारे में लिखी गई पुस्तक उस स्थिति को बदलने की कोशिश कर सकती है। प्रो. शर्मा ने कहा कि 'वॉइअज टू अंटार्कटिका' अंटार्कटिका के बारे में प्रामाणिक पुस्तकों में से एक हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुस्तक 'स्टोरी ऑफ कान्शस्नस' लाखों वर्षों में हुए मानव चेतना के विकास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि 'ऐन ऑटोबायोग्राफी ऑफ मून' कहानी सुनाने के प्रारूप में है, जहां, चंद्रमा पाठकों को अपनी विशेषताओं के बारे में बता रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक कम उम्र के पाठकों का ध्यान आकृष्ट करेगी।
विज्ञान प्रसार के निदेशक डॉ. नकुल पाराशर ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकों के प्रकाशन का प्राथमिक उद्देश्य विज्ञान संचार को लोकप्रिय बनाना और विज्ञान के संदेश समाज तक ले जाना है।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन