दिव्यांगजन पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव 5 जुलाई तक प्राप्त कराएं : जिलाधिकारी

उन्नाव


जिलाधिकारी श्री देवेंद्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, श्री चमन सिंह ने अवगत कराया है कि प्रत्येक वर्ष “विश्व दिव्यांग दिवस” 03 दिसंबर के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार की धनराशि रुपये 5000 से बढ़ाकर रुपये 25000 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 12 श्रेणियों की पात्रता रखने वाले पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव इस कार्यालय को 5 जुलाई 2019 तक प्राप्त कराएं अग्रिम कार्यवाही की जा सके।
उन्होंने बताया कि दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सवायोजकों को राज्यस्तरीय पुरस्कार।दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएँ प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।एवं दिव्यांगजन के सशक्तिकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/ कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार निर्धारित है।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन