अखिलेश से मिले अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना


लखनऊ।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना ने भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अखिलेश ने कसाना के पर्वतारोहण के साहसिक प्रयास की सराहना की और मदद का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर सागर कसाना के पिता, पूर्व कैबिनेट मंत्री इन्द्रजीत सरोज तथा राजेन्द्र चौधरी भी उपस्थित थे।
गाजियाबाद निवासी कसाना ने 22 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट चोटी पर विजय हासिल की थी। देश का सम्मान बढ़ाने के साथ कसाना अपनी दोस्ती का फर्ज भी अदा करना नहीं भूले थे। उनके सहयात्री बुल्गारिया के ईवान टाब की मृत्यु चौथे बेसकैम्प में हो गई थी। माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के बाद वापस लौटते समय वे अपने दोस्त ईवान टाब का शव भी साथ ले आए थे। यह उनकी मानवीय संवेदना का उदाहरण है।
कसाना इससे पूर्व लेह, लद्दाख, अरूणाचल प्रदेश, हिमांचल प्रदेश के अलावा यूरोप और रूस के पर्वत शिखरों पर भी पर्वतारोहण में सफल रहे थे।



Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन