बीजेपी कार्यकर्ता कार्यशाला में सदस्यता अभियान पर दिया गया बल

बिंदकी फतेहपुर।


भाजपा के बिंदकी विधानसभा के कार्यकर्ता कार्यशाला में अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने पर बल दिया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को बता कर लोगों के बीच में जाएं और अधिक से अधिक सदस्य बनाने का काम करें। खासकर उन स्थानों पर जहां पिछले चुनाव में पार्टी कमजोर रही है। वहां पर सदस्य अवश्य बनाए जाएं।
बिंदकी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में मौजूद मलवा, तेलियानी, बिंदकी, जोनिहा मंडल के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्ष व सेक्टर प्रमुख को नसीहत दी गई कि अधिक से अधिक सदस्य बनाकर संगठन को और मजबूत करें। इस मौके पर विधायक करण सिंह पटेल ने कहा कि निश्चित रूप से केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों से खुश होकर देश प्रदेश की जनता पार्टी की सदस्य बनना चाहती है इसलिए हम लोगों को अधिक से अधिक प्रयास कर पार्टी सदस्य बनाना होगा। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल ने इस मौके पर कहा कि हमें उन स्थानों पर अधिक पार्टी सदस्य बनाना होगा जहां पर पिछले चुनाव में कम प्रतिशत में मत मिले हैं। बीजेपी कार्यकर्ता कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू ने मौजूद मंडल सेक्टर व बूथ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अब तक बनाए गए सदस्यों और कार्यों का विवरण भी लिया। 



Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन