भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव 19 को लखनऊ में, होगा भव्य स्वागत

लखनऊ।


भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 19 जुलाई को लखनऊ आ रहे है। पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार लखनऊ आ रहे स्वतंत्र देव सिंह के स्वागत व अभिनंदन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ तैयारियों में जुट गये है। बुद्धवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर की अध्यक्षता में श्री सिंह के स्वागत की तैयारियों को लेकर पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी और महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव सहित कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह भी उपस्थित रहे। 
बैठक में राठौर ने कहा कि लम्बे अरसे तक उ0प्र0 में कार्यकर्ताओं के बीच लगातार अपनी सक्रियता बनाते हुए पार्टी संगठन की मजबूती के लिए दिन-रात अनथक परिश्रम करने वाले कुशल संगठनकर्ता स्वतंत्र देव सिंह के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पहली बार लखनऊ आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह व खुशी का वातावरण है। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को लखनऊ आगमन पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का राजधानी लखनऊ में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया जायेगा। जबकि अमौसी एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय तक जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत व अभिनंदन होगा। 
राठौर ने बताया कि 19 जुलाई को दोपहर 02 बजे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जायेगा। एयरपोर्ट से पार्टी पदाधिकारियों व बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी मुख्यालय के लिए निकले श्री सिंह का अमौसी, पुरानी चुंगी, कृष्णानगर, अवध चौराहा, पकरी पुल, बंगला बाजार चौराहा, वीआईपी रोड, बूचडी ग्राउण्ड, के.के.सी. तिराहा पर भव्य स्वागत किया जायेगा। नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चारबाग स्थित पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका स्थल पर पहुंचकर पं0 दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर अपनी पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। तत्पश्चात पार्टी कार्यालय के लिए आगे बढ़ेगें। इस दौरान श्री सिंह का हुसैनगंज, बर्लिगटन चौराहा, बापू भवन सहित कई अन्य स्थानों पर भव्य स्वागत किया जायेगा। पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भव्य स्वागत व अभिनंदन पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा। 
बैठक में पार्टी के अवध क्षेत्र, लखनऊ महानगर व जिला के प्रमुख पदाधिकारियों सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी सम्मलित हुए।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

अपनी दाढ़ी का रखें ख्याल, दिखेंगे बेहद हैंडसम