भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का लखनऊ में भव्य स्वागत

लखनऊ।


भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार की शाम को पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ नई दिल्ली से चलकर लखनऊ पहुंचे। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के स्वागत व अभिनंदन के लिए पार्टी पदाधिकारी, मंत्री परिषद के सदस्यगण, वरिष्ठ नेताओं सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे। श्री सिंह के लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पार्टी पदाधिकारियों, मंत्री परिषद के सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पवर्षा और पुष्पगुछ भेंटकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत व अभिनंदन किया।
एयरपोर्ट पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत करने वालों में प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना, मुकुट बिहारी वर्मा, रमापति शास्त्री, ब्रजेश पाठक, नंद गोपाल नंदी, लक्ष्मी नारायण चैधरी, राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह, अनिल राजभर, डा0 महेंद्र सिंह, स्वाति सिंह, सुरेश राणा, अनुपमा जायसवाल, भूपेन्द्र सिंह, सुरेश पासी, रणवेन्द्र प्रताप सिंह, जय प्रकाश निषाद, गिरीश यादव, बलदेव ओलख, ने स्वागत व अभिनंदन किया।
एयरपोर्ट के बाहर मौजूद हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने मूसलाधार बारिश के बीच फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ो व गगनभेदी नारों के साथ अपने नये नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत व अभिनंदन किया। श्री सिंह के स्वागत व अभिनंदन के लिए पूरे रास्ते एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक रास्ते में भाजपा कार्यकर्ता सड़कांे पर उमड पड़े। एयरपोर्ट से भारी भरकम जुलूस के साथ पार्टी कार्यालय के लिए निकले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का रास्ते भर में जगह-जगह पर स्वागत व अभिनंदन किया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिह ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय की स्मृतिका पर जाकर पं0 दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
एयरपोर्ट पर राज्यमंत्री स्वाती सिंह, सरोजिनीनगर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, कानपुर रोड मोड़ विधायक अविनाश त्रिवेदी, हिंदनगर चुंगी गोविन्द पाण्डेय, कृष्णानगर मोड़ विधायक जय देवी कौशल, अंकित मिश्रा (पार्षद), अवध चैराहा महापौर संयुक्ता भाटिया, मंडल अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, शिवशान्ती आश्रम नानक चन्द्र लखमानी एवं सिन्धी समाज, गुरूद्वारा वीआईपी रोड पंजाबी अकादमी सरदार इकबाल सिंह, सरदार परविंदर सिंह, सरदार निर्मल सिंह, जसविन्दर सिंह पकरी पुल मोड़ पवनेश सिंह (मण्डल अध्यक्ष), आशीष भटनागर (पार्षद), बंगला पुल अरविंद त्रिपाठी गुड्डू (पूर्व एमएलसी), जेल रोडध्इच्छुपुरी चैराहा सुधीर मिश्रा बबलू (पार्षद), श्रवण नायक (पार्षद), प्रमोद शर्मा (पार्षद कैण्ट), बूचडी का चैराहा कर्नल दयाशंकर दुबे, लोको वर्कशाॅप चैराहा चेतन सिंह बिष्ट, दीनदयाल स्मृतिका हर्षित दीक्षित (पार्षद), सुरेन्द्र शर्मा, रामगोपाल, युवा मोर्चा टिंकू सोनकर, विकास सिंह, अमित सोनकर, छितवापुर चैकी सुशील तिवारी पम्मी (पार्षद), महाराणा प्रताप मूर्ति चैराहा विनायक पाण्डेय (मण्डल अध्यक्ष), प्रमोद सिंह (किसान मोर्चा), विनोद सिंहल, राहुल सोनकर, बर्लिंगटन चैराहा सुरेश श्रीवास्तव (विधायक) प्रदीप भार्गव, रतन स्क्वायर बिल्डींग के पास नीरज बोरा (विधायक), बापू भवन चैराहा बृजेेश पाठक (मत्री), प्रदेश कार्यालय के सामने आशुतोष टण्डन (मंत्री) के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं और ढोल-नागाड़ो के साथ भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
पार्टी कार्यालय के पास विधानसभा के सामने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही पहले से मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी, ढोल-नागाड़ो, पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं से अपने नये अध्यक्ष का स्वागत किया।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन