चन्द्रयान-1 के लिए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह का पूरा देश आभार व्यक्त कर रहा : राजबब्बर

Image result for raj babbar


लखनऊ।


चन्द्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने इसरो के महान वैज्ञानिकों एवं इस अभियान से जुड़े हुए सभी वैज्ञानिकों एवं टीम का आभार व्यक्त किया है और देश एवं प्रदेशवासियों को कांग्रेस पार्टी की ओर से बधाई दी है।
राजबब्बर ने कहा है कि इस सफल प्रक्षेपण से दुनिया के गिने-चुने तीन देशों में अब हमारा देश आ गया है। इसके लिए इसरो के संस्थापक एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू की दूर दर्शिता को शत्-शत् नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि आज के इस ऐतिहासिक दिवस पर चन्द्रयान-1 के सफल प्रक्षेपण की शुरूआत करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह का भी आज पूरा देश आभार व्यक्त कर रहा है।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

अपनी दाढ़ी का रखें ख्याल, दिखेंगे बेहद हैंडसम