किसान मेला एवं खरीफ गोष्ठी का कारागार मंत्री ने किया शुभारम्भ


अमौली फतेहपुर।


विकास खंण्ड अमौली परिसर मे आज कृषि विभाग द्वारा विकास खंण्ड स्तरीय किसान मेला एवं खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, श्रृम विभाग, महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग, रेशम विभाग सहित तमाम विभागों द्वारा किसानों व आमजन के लिये सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को विभागाध्यक्षों ने विस्तार से लोगों को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामराज वर्मा व संचालन कृष्ण यादव ने किया। गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक/कारागार राज्य मंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने कृषि विभाग द्वारा किसानों को सरकार से मिलने वाली सुविधाओं बीज व दवाओं पर मिलने वाली सब्सिडी व सुविधाओं के बारे मे बिस्तार से जानकारी दी। वहीं रेशम विभाग से एससी निगम ने किसानों को आमदनी बढाने के लिए रेशम कीट पालने की सलाह दी और कहा कि रेशम कीट अरंडी, शहतूत और अर्जुन की फसल के साथ पाल सकते है। इसके साथ उसी भूमि पर धान की फसल को छोडकर अन्य फसलें भी आसानी से की जा सकती है और किसान अपनी आमदनी बढा सकता है। 
आर्गेनिक उत्पाद केबीएन मिश्रा, पशु चिकित्सा अधिकारी अखिलेश सचान, फर्टिलाइजर के मुकेश कुमार, इण्डोगल्फ के प्रमोद शर्मा, मत्स्य पालन बिभाग के राजेश श्रीवास्तव एवं महिला बाल बिकास बिभाग से अंजू उत्तम, नम्रता गुप्ता, सहित तमाम बिभागों के बिभागाध्यक्षों ने अपने -अपने विभागों से मिलने वाली सुविधाओं व योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंन्त मे जैकी ने किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि केंन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की आय बढाने के लिये संवेदनशील है। उत्तर प्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है यहां की अर्थ व्यवस्था का आधार कृषि है। प्रदेश का किसान फसल उत्पादन, उद्योग, पशुपालन, वानिकी, मत्स्य पालन  एवं रेशम पालन करके अपने जीवकोपार्जन कर रहा है। अब इस ओर और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। जिससे किसानों की आय निरंतर बढती रहे और प्रदेश का किसान खुशहाल रहे। हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही है। वहीं केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे भी विस्तार से लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से उप संम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कश्मीर सिंह, सहायक कृषि अधिकारी रघुबीर यादव, खेत किसान प्रोड्यूसर भुवन द्विवेदी, प्रधान राम कुमार निषाद, संतोष सचान एवं जयपाल वर्मा, बिनोद कुमार बेरिया, राकेश यादव सहित महिला विभाग से ऊषा तिवारी, सरला वर्मा, सुमन कुमारी, चंन्द्रकान्ती, कान्ती सचान, बेबी गुप्ता, फूला देवी, सरोजबाला सहित बडी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन