मुस्लिम समाज के लोगों को बनाया गया भाजपा सदस्य

बिंदकी फतेहपुर।


भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व मंत्री राजेन्द्र पटेल की मौजूदगी में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें मुस्लिम समाज के तमाम लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के कोरवा गांव में पूर्व मंत्री की मौजूदगी में भाजपा के इस अभियान में मुस्लिम समाज के लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। खासकर युवाओं में उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा था। लोग बढ़-चढ़कर भाजपा का सदस्य बन रहे थे। यह सदस्यता अभियान करीब 3 घंटे तक चलाया गया। इस बीच करीब आधा सैकड़ा लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने। 
इस मौके पर मौजूद श्री पटेल ने कहा कि पार्टी हाईकमान का निर्देश है कि जिन स्थानों पर अभी हुए चुनाव में पार्टी को काफी कम मत मिले हैं ऐसे स्थानों को चिन्हित कर पार्टी के सदस्य बनाना है। खासकर जिन स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोग हैं और पार्टी को बहुत कम मत मिले हैं। ऐसे स्थानों को चिन्हित कर पार्टी का सदस्य बनाना है जिसमें कोरवा गांव में सदस्यता अभियान चलाकर आधा सैकड़ा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया है।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन