सपा मुख्यायल में मनाया गया अखिलेश का 46वों जन्मदिवस, कटा केक

लखनऊ।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 46वां जन्मदिवस सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय सहित प्रदेश के अन्य जनपदों में भी सादगी से मनाया गया और उनके दीर्घायु होने तथा जीवन में सफलता की कामना की गई। इस अवसर पर अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण, गरीबों को भोजन-वस्त्र बांटने तथा वृक्षारोपण के कार्यक्रम भी हुए।
सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटा गया। हिन्दी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अपनी तीन समसामयिक कविताओं का पाठ किया। इस अवसर पर अहमद हसन, नेताप्रतिपक्ष विधान परिषद, पूर्वमंत्री राजेन्द्र चौधरी एवं अरविन्द सिंह गोप, अवधेश प्रसाद सदस्य विधान परिषद एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, डॉ0 राजपाल कश्यप एवं जगजीवन प्रसाद उपस्थिति रहे। बलिया में रामगोविन्द चौधरी के साथ कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन