शिवसेना लखनऊ ने उद्धव ठाकरे के जन्म दिवस पर चलाया सघन सदस्यता अभियान


लखनऊ।


शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के 59वें जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ के कार्यकर्ताओं ने महानगर प्रमुख अभिषेक अग्निहोत्री के नेतृत्व में ठाकुरगंज स्थित नगर कार्यालय में सघन सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनायी। अभिषेक अग्निहोत्री ने नगर कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए नसीम हैदर को अल्पसंख्यक वर्ग में नगर प्रमुख के पद पर व शोभा को भवानी सेना में नगर कार्यकारिणी व अनिल साहू, सुशील कश्यप, राहुल चौरसिया, यश पाठक को नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया। साथ ही लखनऊ के अन्य वार्डों में दर्जनों की संख्या में सक्रिय सदस्य बनाये गये। अभिषेक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वार्ड स्तर पर महासदस्यता अभियान चलाने का आवाहन किया तथा साथ ही कार्यकर्ताओं से सामाजिक मुद्दों व समस्याओं को लेकर आम जनमानस की हर संभव मदद करने के लिए प्रेरित किया। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी के0एल0 साहू, नगर महासचिव अभिषेक तिवारी, कन्हैया लाल निगम, अमन निगम, फरमान रज़ा, अनिल वर्मा, बुद्धू लाल, बऊआ कश्यप, विकास शुक्ला, आशीष वर्मा, अमन अब्बास, नितेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

अपनी दाढ़ी का रखें ख्याल, दिखेंगे बेहद हैंडसम