अखिलेश ने मुस्लिम भाईयों को दी ईदुलजुहा पर्व की बधाई
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईदुलजुहा को त्याग, बलिदान एवं समर्पण का पर्व बताते हुये मुस्लिम भाईयों को बधाई दी है और उनके सुख, समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह पर्व परस्पर सद्भाव और सहयोग का भी संदेश देता है।
श्री यादव ने देशवासियों को बधाई देते हुये कहा है कि हमें यह दिन मिल-जुलकर सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।