भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव का अलीगढ़ में हुआ स्वागत


अलीगढ़।


भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का अलीगढ़ आगमन हुआ। आगरा रोड से अलीगढ़ सीमा पर उनका जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास से स्वागत किया गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का महानगर की सीमा में जोरदार स्वागत एवं पुष्प वर्षा हुई। स्वागत श्रंखला को समाप्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जिले के सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस को संबोधित किया। 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता अभियान में हमने स्पष्ट किया है कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को 50 अन्य कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने होंगे। कश्मीर विषय पर प्रदेश अध्यक्ष बोले कि गांव खुशहाल हो गरीब खुशहाल हो किसान खुशहाल हो इस रास्ते पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह चल चुके हैं। भाजपा की सरकारों में ऐसा लगता है कि  आतंकवाद का अंत, गरीब का शासन, किसान का शासन है।
इसके बाद समन्वय समिति की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित किया जिसमें स्थानीय विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण और समन्वय समिति अलीगढ़ के सभी सदस्य सम्मिलित हुए। समन्वय समिति के पश्चात स्वतंत्र देव सिंह ने अलीगढ़ महानगर में डोरी नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के ग्रेडिंग के अनुसार सी ग्रेड बूथ पर सदस्यता का कार्यक्रम किया। महानगर से निकलकर स्वतंत्र देव सिंह जी ने अलीगढ़ इगलास विधानसभा में स्थित केशव सेवा धाम में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात इगलास विधानसभा में स्वागत श्रंखला में भाग लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष मथुरा के लिए प्रस्थान कर गए।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन