भाजपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या
हमीरपुर।
जनपद हमीरपुर के पचखुरा गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, सिंह अपनी बहन के साथ उनके घर में रहते थे। घर के बाकी सदस्य शहर से बाहर गए हुए थे। शनिवार को जब यह घटना हुई, तब वह घर पर अकेले थे। पुलिस के मुतातबिक, कुछ अज्ञात व्यक्ति घर में घुसे थे और एक धारदार हथियार से सिंह की हत्या कर दी।