भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी का त्रिदंश शिकार है उ.प्र. : अखिलेश
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर हमला बोला और कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी के त्रिदंश का शिकार है।
अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ''उप्र इस समय भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी के त्रिदंश का शिकार है। आजादी के बाद अर्थव्यवस्था के इस सबसे बुरे दौर में जब लोगों के हाथों में पैसा नहीं है, काम-कारोबार अपने निम्नतम स्तर पर है, ऐसे में भ्रष्टाचार और अपराध का भाजपाई संरक्षण एक बड़े जनाक्रोश को जन्म दे रहा है।''