एक्ट्रेस कहकशां पटेल के हसबैंड आरिफ का कार्डियक अरेस्ट से निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्स
एक्ट्रेस और सोशलाइट कहकशां पटेल के हसबैंड और पटेल इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के हेड आरिफ पटेल की मुंबई में देर रात मौत हो गई। 47 साल के आरिफ का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ। वह मुंबई के काफी पॉपुलर बिजनेसमैन थे। पटेल रोडवेज के नाम से उनकी एक कंपनी भी थी। कहकशां और आरिफ के दो बच्चे हैं।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे सेलेब्स: उनकी मौत की खबर सुनते ही कई बॉलीवुड सेलेब्स कहकशां को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। इन सेलेब्स में मलाइका अरोड़ा, शकील लड़क, सुनील शेट्टी और उनकी वाइफ माना, साजिद नडियाडवाला, मनीष मल्होत्रा, संजय कपूर, महीप कपूर, रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी, शमिता शेट्टी और मान्यता दत्त के नाम शामिल हैं।
कौन हैं कहकशां पटेल: कहकशां मुंबई सोशल सर्किट में जाना-माना नाम हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म हेरा-फेरी में दो आइटम नंबर किए थे। इसके अलावा कई म्यूजिक वीडियो जैसे यारों सब दुआ करो, सिली सिली हवा, हुस्न जवानी में भी काम किया। कहकशां टीवी पर सक्रिय रह चुकी हैं। उन्होंने बहुत पहले सुपरहिट मुकाबला, पब्लिक डिमांड, सुपर 10 जैसे शो की एंकरिंग की थी।इसके अलावा कई विज्ञापनों में भी वह काम कर चुकी हैं।