जम्मू-कश्मीर व लद्दाख राज्यों के गठन की स्वीकृति पर भाजपा मुख्यालय पर मना जष्न

लखनऊ।


संसद में जैसे ही इतिहास रचा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हर्षउल्लास के साथ जश्न शुरू हुआ। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित भाई शाह ने जम्मू कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक पेश किया। सदन में चर्चा के बाद हुई वोटिंग केे परिणाम के साथ ही भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता का चेहरा कमल सा खिल उठा और पूरे जोश के साथ कार्यकर्ता आतिशबाजी करने लगे। ढोल नगाडों पर थिरकते कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाईयों का आदान-प्रदान शुरू हुआ। कार्यालय के बाहर चर्चाएं होने लगी कि सही माइनें में आज जम्मू कश्मीर भारत और भारतवासियों का हुआ। मोदी है तो मुमकिन है का नारा एक बार फिर साबित हुआ। मोदी ने यह जता दिया कि यदि संकल्प शक्ति है तो हर काम हो सकता है। मोदी जी और अमित शाह जी के अदम्य साहस से देश एक बार फिर गौरवान्वित है। हर भारतीय का आज सपना साकार हुआ है।  
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल संसद द्वारा अनुच्छेद 370 की समाप्ति और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख राज्यों के गठन की स्वीकृति के साथ जश्न के लिए कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। पार्टी के गठन के साथ ही अब तक धारा 370 की समाप्ति का संकल्प लेकर बढ रहे एक-एक कार्यकर्ता का जोश शिखर पर था और जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल उनके बीच पहुंचे जोश कई गुना बढ़ गया। प्रदेश अध्यक्ष ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदेमातरम् का उद्घोष किया। बंसल ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और दोनों ही लोग प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ ढोल की थाप पर झूम उठे। जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है और सारे का सारा है इसी उद्घोष के साथ 70 वर्ष से अधिक समय से प्रतिक्षा कर रहे देश को भारत के माथे पर कंलक बने अनुच्छेद 370 से मुक्ति मिली और देश प्रसन्नता से झूम उठा। 
स्वतंत्र देव ने हर्षउल्लास के बीच कहा डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के साथ देश के एक-एक कार्यकर्ता की तपस्या के बाद यह दिन आया है। जम्मू कश्मीर के गरीबों के कल्याण के लिए धारा 370 समाप्त करके मोदी सरकार ने उनके लिए विकास के रास्ते खोले हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते इस ऐतिहासिक दिन पर प्रदेश की 22 करोड़ जनता की ओर से मोदी एवं अमित भाई शाह को बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है। अब तक जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा के नाम पर अलग-थलग रखा गया। जो ना ही देश के हित में था ना ही जम्मू-कश्मीर की जनता के हित में था। अब मोदी जी के नेतृत्व में कश्मीर के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा और कश्मीर देश की मुख्यधारा के साथ जुडेगा। कश्मीर अब अलगाववाद, डर व आंतकवाद से मुक्त होगा। 
हर्षोल्लास के बीच प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोबिन्द नारायन शुक्ला, अशोक कटारिया, प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन, सुरेश राणा, गिरीश यादव प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, समीर सिंह, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख तरूण कान्त त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन