जनता की समस्याओं का किया जाए त्वरित गति से निदान : केशव प्रसाद

लखनऊ, 19 अगस्त 2019 (आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लखनऊ स्थित 7-कालीदास मार्ग अपने आवास पर प्रदेश के दूरदराज जिलों से आए लोगो की समस्याओं को उनसे सीधे संवाद करते हुये गम्भीरता पूर्वक सुना और संबंधित लोगो को विश्वास दिलाते हुये कहा कि उनकी समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से किया जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निस्तारण शीघ्रातिशीघ्र होना चाहिए और निर्धारित समय सीमा के अन्दर होना चाहिए ताकि किसी फरियादी को दुबारा उस समस्या के निदान हेतु परेशान न होना पड़े।                                     
मौर्य ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए। निराकरण मे किसी भी स्तर पर लापरवाही  या उदासीनता  किसी भी दशा मे क्षम्य  नहीं  होगा। जनता दरबार में पेन्शनए चिकित्सीय सहायताए भूमि व मकान सम्बन्धी विवाद, सड़क निर्माण, आवास आवंटन, रास्ता सम्बन्धी विवादो के और कई तरह के प्रकरण फरियादियो ने रखे। उप मुख्यमंत्री जी ने सभी को विश्वास दिलाया कि सभी लोगो की समस्याओं का  समुचित  समाधान  कराया जाएगा।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन