जेटली के निधन पर उप मुख्यमंत्री केशव ने शोक व्यक्त किया

लखनऊ।


पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि जेटली ने अपना सारा जीवन देश के गरीबों की समृद्धि के लिए समर्पित किया। वह एक प्रख्यात विधिवेत्ता, लेखक व चिंतक थे। उनके निधन से देश व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है। 
श्री मौर्य ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार तथा शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन