कच्ची दीवार गिरने से एक वृद्ध की मौत

लखीमपुर खीरी।


तेज बारिस ने अपना कहर दिखाते हुए एक वृद्ध की जान निगल ली। 
जानकारी के अनुसार, पसगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपुर में सुबह लगभग 8 बजे गांव के अंदर बने मकान से अपने दूसरे घर जा रहे थे तभी अचानक कच्ची दीवार गिरने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रामलाल पुत्र मधई उम्र लगभग 65 वर्ष होगी जिनके 5 लड़के थे। रामलाल 4 लड़कों और तीन लड़कियों की शादी भी कर चुके थे। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। रामलाल काफी गरीब थे। लड़के और अपने आप मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे। इनके पास रहने के लिये सिर्फ कच्चा मकान ही था। गरीब होने के कारण वो मकान भी नहीं बना पा रहे थे।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन