महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुन्दरदास शास्त्री का निधन, मुख्यमंत्री दुःखी

लखनऊ।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुन्दरदास शास्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री ने जारी अपने एक शोक संदेश में कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुन्दरदास शास्त्री के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुन्दरदास शास्त्री प्रकाण्ड विद्वान थे। उन्होंने कहा कि भारत के वरिष्ठ धर्माचार्यों में स्वामी जी का अत्यन्त सम्मानित स्थान था। स्वामी के समृद्ध आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुन्दरदास शास्त्री के अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
ज्ञातव्य है कि महामंडलेश्वर स्वामी श्याम सुन्दरदास शास्त्री हरिद्वार के गरीबदासी आश्रम के पीठाधीश्वर थे।


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन