मोदी-शाह ने धारा 370 हटा कर 70 साल के कंलक को किया समाप्त : स्वतंत्र देव


गाजियाबाद/मेरठ।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को गाजियाबाद और मेरठ के प्रवास पर रहे।
राजनगर एक्सटेंशन पर मेयर गाजियाबाद आशा शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका  स्वागत किया। यूपी गेट से कार्यकर्ताओं के साथ उनका काफिला साहिबाबाद, मुरादनगर, मोहिद्दीनिपुर, परतापूर बाईपास होते हुए मेरठ पहुँचा रास्ते में कई स्थानो में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ। स्वागतार्थियों में प्रमुख रूप से सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक डॉक्टर मंजू सिवाच, सुनील शर्मा, सोमेन्द्र तोमर, सत्य प्रकाश अग्रवाल, जितेन्द्र सतवई, संगीत सोम, मानसिंह नगर अध्यक्ष गाजियाबाद, बंसत गोस्वामी जिलाध्यक्ष गाजियाबाद, रविंद्र भड़ाना जिलाध्यक्ष मेरठ, मुकेश सिंघल नगर अध्यक्ष मेरठ आदि के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता के साथ-साथ वृक्षारोपण किया तथा प्रमुख वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की।
मेरठ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने 70 साल के कलंक को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस कश्मीर के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था, उस बलिदान का सपना साकार किया गया है। अब कश्मीर का विकास होगा कश्मीर में निवेश होगा। दुनिया भर के पर्यटक अब भारत के स्वर्ग को देखने आएंगे।
उन्होंने कहा की लोहिया जी और बाजपेई जी ने भी कश्मीर से धारा 370, 35ए हटाने का सपना देखा था। अब वह सपना पूरा हो गया। अब कश्मीर में भी देश के अन्य भागों की तरह तिरंगा फहरेगा। कश्मीर में नौजवानों को रोजगार मिलेगा। अब कश्मीर में हिंदुस्तान के लोगों का दिल खोलकर स्वागत होगा। आतंकवाद और अलगाववाद अब समाप्त होगा। भय और आतंक की अब कोई जगह नहीं है। अब कश्मीर में देश के अन्य कल्याणकारी योजनाओं का भी सही में लाभ मिलेगा।


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन