प्राथमिकता के आधार पर हो सदस्यता अभियान : स्वतंत्र देव

बहराइच/बाराबंकी।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सदस्यता अभियान के तहत बाराबंकी एवं बहराइच पहुंचे। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और भाजपा में कार्यकर्ता ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनते है। भाजपा से अधिक परिश्रमी और ईमानदार कार्यकर्ता किसी भी दल के पास नहीं है और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि संगठनात्मक कार्यो को करते हुए अपने आपको आगे बढ़ाईए। संगठन का विस्तार सदस्यता अभियान से होता है और सदस्यता अभियान से सक्रिय सदस्य और कर्मठ कार्यकर्ता निकल कर आते है। जो संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को गति प्रदान करते है। सदस्यता काम हर एक कार्यकर्ता को प्राथमिकता के आधार पर करना है।
श्री सिंह ने सदस्यता अभियान को गति प्रदान करते हुए कहा कि 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता पार्टी के सक्रिय सदस्य बनेंगे। जिन्हे संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी जायेगी। हर गांव, गली, चौबारे की हर चैखट तक पहुंचकर लोगों को भाजपा परिवार से जोड़ने का काम करना है। भाजपा की सरकारों और कार्यकर्ताओं का एक ही ध्येय है कि देश में विकास की पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है। इसके लिए मोदी जी एवं योगी की सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं में आयुष्यमान भारत, दुर्घटना बीमा, सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सभी को शौचालय, जनधन योजना आदि से गांव, गरीब, किसान, नौजवान के कल्याण का काम किया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर जन-जन के पास पहुंचना है।
स्वतंत्र देव ने कहा कि सुबह से शाम तक परिश्रम के साथ कार्य करिए तथा शाम के बाद परिवार के साथ रहिए। समाज के कमजोर व्यक्तियों का सदैव ध्यान रखिए। अपने से बड़ों को आदर और सम्मान दीजिए। यही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है।
इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाराबकी के सफेदाबाद, परमेश्वर कोल्ड स्टोरेज, साहबपुर, मसौली और रामनगर में भव्य स्वागत हुआ। भारत माता की जय और स्वतंत्र देव सिंह जिन्दाबाद के नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं बहराइच में जब प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मा. स्वतंत्र देव सिंह पहली बार बहराइच पहुंचे तो कार्यकर्ता सैकड़ो गाड़ियो के साथ अपने अध्यक्ष की अगवानी करने पहुंचे। घाघरा घाट से जरवल रोड, कैसरगंज, फखरपुर, भरोचा, टिकोरा मोड़ आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया। 


 


Popular posts from this blog

भारत विदेश नीति के कारण वैश्विक शक्ति बनेगा।

स्वरोजगारपरक योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन ऋण वितरण मेले का किया गया आयोजन

बांसडीह में जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर दर्जनों लोगों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन